हिसार : रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी


कुछ ही दूरी पर

खड़ी थी मालगाड़ी, सूझबूझ से बुझाई आग

हिसार, 16 अप्रैल

(हि.स.)। जिले के उकलाना रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में अचानक लगी आग ने कुछ ही

समय में भीषण रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी

मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग

पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा होने

से टल गया।

जानकारी के अनुसार

रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी जमीन पर काफी मात्रा में सूखी झाड़ियां और पेड़-पौधे

मौजूद हैं। गुरुवार को दोपहर के समय अचानक इन झाड़ियों में आग लग गई, जो तेज हवा के

कारण तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने लगे, जिससे आसपास

के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते

ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों

ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को फैलने से रोका और काफी प्रयासों के बाद उस पर काबू पाया।

इस दौरान मौके पर

एक और गंभीर स्थिति बनी हुई थी। हिसार-लुधियाना रेलवे मार्ग पर एक कोयले से भरी मालगाड़ी

क्रॉसिंग के कारण पास ही खड़ी थी। यदि आग उस मालगाड़ी तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा

हो सकता था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी। आग लगने के कारणों का

पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि गर्मी और सूखी झाड़ियों के चलते यह घटना हुई

हो सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story