सिरसा: बस ने महिला को कुचला,हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: बस ने महिला को कुचला,हुई मौत


सिरसा, 14 मई (हि.स.)। हरियाणा के सिरसा जिले में प्राइवेट बस के कुचलने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला का सिर टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। मृतक महिला की पहचान गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी बिमला के रूप में हुई है।

यह प्राइवेट बस ऐलनाबाद वाया डबवाली मार्ग पर चलती है। गुरुवार सुबह जैसे ही बस गांव जीवननगर से कुछ आगे निकली तो यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला बस से नीचे उतर रही थी और वह अचानक टायर के नीचे आ गई, जिससे बुरी तरह कुचली गई। हादसे के बाद बस को मौके पर ही रोक दिया गया और सवारियां बस से नीचे उतर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story