पानीपत में स्थापित किया जाएगा राज्य का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत में स्थापित किया जाएगा राज्य का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट


पानीपत, 03 मार्च (हि.स.)। पानीपत, हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज करार देते हुए कहा कि यह बजट ग्रामीण विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य को नई ऊर्जा देगा।

जिला सचिवालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री ने मंगलवार काे बजट की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी। इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने भी संबोधित किया व बजट को पानीपत के लिए बेहतर बताया। मंत्री पंवार ने बताया कि 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा। ‘मेरा पानी-मेरी विरासत योजना’ के तहत किसानों को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से जुड़े किसानों को जैविक खाद पर 80 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। पीएम कुसुम योजना के तहत 35 हजार नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 2 हजार एकड़ में स्मार्ट एग्रीकल्चर क्लस्टर स्थापित किया जाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र में नवाचार और आय वृद्धि सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 हजार नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी, जिनमें 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। एक हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ में परिवर्तित किया जाएगा तथा 273 समर्पित महिला बसों की संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी। तथा अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि बजट ऐतिहासिक है। पिछले बजट के सभी कार्यों को तकरीबन पूरा किया जा चुका है, शेष कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता प्रिय दर्शनी ने कहा कि इस बजट को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीटी रोड से ढाहर रोड तक एक नया रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोहाना-महम रोड पर एक आरओबी तथा गोहाना-बड़ौदा रोड पर एक रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।इस मौके पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story