हिसार : मसूदपुर में दलितों पर हमले का आराेप, बसपा ने कार्रवाई की मांग उठाई

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मसूदपुर में दलितों पर हमले का आराेप, बसपा ने कार्रवाई की मांग उठाई


आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए : पवन बलराज सातरोड़

हिसार, 10 जून (हि.स.)। हांसी क्षेत्र के गांव कुछ दलितों पर हमला किए जाने

की बहुजन समाज पार्टी ने निंदा की है। पार्टी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और संविधान प्रदत्त

अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए हमले में शामिल सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके

विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रवक्ता पवन बलराज सातरोड़ ने बुधवार काे बताया कि मसूदपुर में

अनुसूचित जाति समाज के लिए आरक्षित सरकारी कृषि भूमि की बोली प्रक्रिया को बाधित करने

और बहुजन समाज को उसके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया गया। जब समाज के लोगों

ने अपने कानूनी और संवैधानिक अधिकारों की बात की तो उन पर हमला कर दिया गया जो बेहद

शर्मनाक और लोकतंत्र विरोधी है। घटना में घायल हुए लोगों का उपचार हिसार के नागरिक

अस्पताल में चल रहा है। घायलों का हालचाल जानने के लिए बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

सिविल अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रवक्ता पवन बलराज सातरोड़, हिसार शहर

अध्यक्ष जितेंद्र मोटा, बरवाला विधानसभा अध्यक्ष संदीप मिर्जापुर तथा हिसार विधानसभा

महासचिव मनीष तोदवाल शामिल रहे।

पवन बलराज सातरोड़ ने कहा कि जो जमीन सरकारी है, वह किसी दबंग या जातिवादी

ताकत की निजी संपत्ति नहीं है। उस जमीन पर कानून के अनुसार हकदार लोगों का अधिकार है।

बहुजन समाज के अधिकारों को कुचलने की किसी भी कोशिश को बसपा कभी सफल नहीं होने देगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story