हांसी : पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के बाद साले ने की फायरिंग

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के बाद साले ने की फायरिंग


हांसी : पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के बाद साले ने की फायरिंग


जीजा ने बाथरूम में छिपकर बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस

हांसी, 30 जून (हि.स.)। हिसार चुंगी के पास स्थित आर्य नगर में पति-पत्नी के

बीच दिन में हुई आपसी कहा सुनी के बाद पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप

है कि पत्नी के भाई ने अपने जीजा पर घर में घुसकर उसके ऊपर गोली चला दी, लेकिन समय रहते

जीजा ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि गोली बाथरूम के दरवाजे में जा धंसी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आर्य नगर कालोनी निवासी गुरदीप ने बताया कि सोमवार दिन में उसका अपनी पत्नी

से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने हिसार अपने भाई कमल को फोन कर घर बुला लिया

और वह अपनी बहन को साथ लेकर चला गया। गुरदीप का आरोप है कि जाते समय कमल ने उसे जान

से मारने की धमकी भी दी थी।

गुरदीप के अनुसार, सोमवार देर रात करीब एक बजे कमल गेट कूदकर घर के अंदर घुसा

और उस पर फायर कर दिया। जान बचाने के लिए वह तुरंत बाथरूम में छिप गया। गोली बाथरूम

के दरवाजे में लगी। इसके बाद उसने बाथरूम के अंदर से ही डायल-112 पर फोन कर मामले की

सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोली का खाली खोल सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।

तथा गुरदीप के बयान पर उसके साले कमल पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस जांच

कर रही है कि फायरिंग लाइसेंसी हथियार से की गई थी या अवैध देसी हथियार से।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story