सिरसा में आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़े

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा में आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़े


सिरसा, 24 नवंबर (हि.स.)। सिरसा शहर में चोरों ने सोमवार रात्रि को खूब तांडव मचाया। एक साथ आधा दर्जन दुकानों के ताले तोडक़र लाखों रुपये की नकदी व सामान ले गए। इस वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में जहां भय का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी रोष है। पीडि़त दुकानदारों ने संयुक्त रूप से शहर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

शहर के जगदेव सिंह चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर के सामने रात्रि को चोरों ने दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदारों ने बताया कि चोर छतों के जरिए से दुकानों के दरवाजे तोडक़र अंदर घुसेे और नकदी और सामान ले गए। एक साथ आधा दर्जन दुकानों के ताले तोडऩे से व्यापारियों में भय का माहौल है। चोर राज किराना स्टोर से करीब दो लाख रुपए, गुलाटी किराना स्टोर से करीब 12 हजार रुपये, कुमार फुटवियर से करीब 65 हजार रुपये तथा जगदीश जनरल स्टोर से करीब दो हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। इसके अलावा एक गारमेंट्स की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकानदारों के अनुसार कुछ माह पहले भी इस रोड पर कई दुकानों के एक साथ ताले तोड़ कर चोर लाखों रुपये की चोरी कर ले गए थे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782376 Articles

Share this story