सिरसा: मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हड़ताल

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हड़ताल


सिरसा, 05 अक्टूबर (हि.स.)। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) का बहिष्कार करते हुए सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। नर्सिंग ऑफिसर यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि विभाग की ओर से जबरन कर्मचारियों पर ऑनलाइन ट्रांसफर की शर्तें थोपी जा रही है, जोकि उचित नहीं है। कर्मचारियों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए इसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया लेने की मांग की है।

कर्मचारियों की मांग है कि नर्सिंग विभाग पर थोपी जा रही अन्यायपूर्ण मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत वापस लिया जाए। कर्मचारियों का लंबे समय से रूका हुआ वॉशिंग अलांउस अविलंब जारी किया जाए। नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली दूसरे विभाग के कर्मचारियों से अलग है। अस्पतालों में नर्र्सिंग स्टाफ को दिन-रात्रि ड्यूटी देनी पड़ती है। इसी आधार पर संगठन ने नर्सिंग कैडर को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से अलग रखने की मांग की है।

कर्मचारी नेता भारद्वाज ने कहा कि रेशनेलाइजेशन के नाम पर रिक्त पदों को पोर्टल पर नहीं दर्शाया जाता। इस तरह से कैपिंग कर रिक्त पदों की संख्या कम कर दी जाती है। नर्सिंग में 98 प्रतिशत से ज्यादा महिला कर्मचारी हैं, जो पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं विभिन्न शिफ्टों में प्रदान करती हैं। ट्रांसफर के नाम पर उन्हें दूसरी जगह दूर इलाकों में भेजना कर्मचारियों के साथ धोखा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story