हिसार में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से 80 लाख की चोरी के आरोपी काबू

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से 80 लाख की चोरी के आरोपी काबू


पुलिस ने चोरीशुदा नकदी की बरामदहिसार, 29 नवंबर (हि.स.)। पीएलए चौकी पुलिस ने रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से हुई 80 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आर्यनगर निवासी भजन लाल व रावलवास खुर्द निवासी यूनेश कुमार उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की संपूर्ण राशि 80 लाख रुपये बरामद कर ली है।चौकी प्रभारी एएसआई अनूप सिंह ने शनिवार को बताया कि ग्रीन पार्क निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर नंदलाल ने शिकायत दी थी कि उनके घर से 80 लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत पर सिविल लाइन थाना में 23 नवंबर को केस दर्ज करके त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी भजन लाल कई वर्षों से शिकायतकर्ता के घर खाना भिजवाता था, जिसे यूनेश कुमार उर्फ कालू घर तक पहुंचाता था। इस कारण दोनों की शिकायतकर्ता के साथ पुरानी जान-पहचान थी और उन्हें पता था कि घर में 80 लाख रुपये नकद रखे हुए हैं। लोभवश दोनों ने मौके का फायदा उठाकर रुपये चोरी किए और ब्रेजा गाड़ी में छिपा दिए। पुलिस ने छापेमारी कर गाड़ी से संपूर्ण धनराशि बरामद कर ली। वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story