जींद : पुलिस पार्टी पर फायारिंग पर करने पर दो नामजद
जींद, 09 नवंबर (हि.स.)। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव ढाठरथ के निकट हांसी ब्रांच नहर पटरी पर साेमवार काे मुठभेड़ के दौरान पुलिस पार्टी पर फायर करने पर दोनों घायल आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए स्टाफ के सब इंसपेक्टर आनंद ने सात नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत सात नवंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव ढाटरथ निवासी रिंकू पर फायरिंग कर जान लेवा हमला करने के आरोपित अमन तथा उसका साथी सुमित गांव के निकट हांसी ब्रांच नहर पर देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपितों को घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा। आरोपितों ने पुलिसकर्मियों की चेतावनी को अनसुना कर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से दोनों आरोपित घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया है। दोनों घायल आरोपितों को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में भरती करवाया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सीआईए स्टाफ के सब इंसपेक्टर आनंद की शिकायत पर आरोपित अमन तथा सुमित के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को जानकारी देते हुए पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

