भारतीय ज्ञान प्रणाली,वनस्पति विज्ञान के संदर्भ में विषय पर कार्यशाला आयोजित
दयानंद कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया कार्यक्रम
हिसार, 9 अप्रैल (हि.स.)। दयानंद कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से
‘भारतीय ज्ञान प्रणाली: वनस्पति विज्ञान के सन्दर्भ में’ विषय पर कार्यशाला
का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाठ्क्रम के अनुसार
आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज प्रोफेसर
डाॅ. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। मुख्य प्रवक्ता के रूप में आईबी
कॉलेज, पानीपत के वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने पौधों के पहचान, वर्गीकरण,
नामकरण को भारतीय ज्ञान प्रणाली के साथ जोड़ते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने मुख्य अतिथि व मुख्य प्रवक्ता
को पुष्प गुच्छ व पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्यशाला से
विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान प्रणाली को जानने का अवसर प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि
डॉ. संजीव कुमार ने अपने पाठ्यक्रम में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान
के साथ जोड़ने पर बोल दिया ववनस्पति विज्ञान
के सभी अध्यापकों की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार, प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत
सिंह, कार्यशालय के प्रवक्ता डॉ. निधान सिंह, वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक श्रीवास्तव
व अन्य सदस्य डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. छवि मंगला व डॉ. श्वेता ने उपरोक्त
विषय पर बनाए गए सर्टिफिकेट कोर्स के पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि यह सर्टिफिकेट कोर्स आगामी सत्र 2025-26 से कॉलेज में
लागू होगा। विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने आए अतिथियों का धन्यवाद किया
जबकि डॉ. छवि मंगल ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर बीएससी मेडिकल एवं बायोटेक, एमएससी
बायोटेक्नोलॉजी व केमिस्ट्री के छात्र एवं अध्यापकगण डॉ. राजरानी, डॉ. रितु सहारण,
डॉ. मीनाक्षी जिंदल, डाॅ. उर्मिला, मनोज व विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

