जींद : सीएम फ्लाइंग ने दो मकानों पर छापेमारी कर 147 पेटी बम किए बरामद

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सीएम फ्लाइंग ने दो मकानों पर छापेमारी कर 147 पेटी बम किए बरामद


जींद, 19 सितंबर (हि.स.)। सीएम फ्लाइंग ने शनिवार को ओमनगर में दो मकानों में किराये पर कमरे लेकर भारी मात्रा में स्टॉक कर रखे गए 147 पेटी बम व पटाखे बरामद किए हैंं। पुलिस ने बम व पटाखों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि सोमनाथ मंदिर के पास ओमनगर के दो मकानों में काफी मात्रा में बम व पटाखे स्टोर किए गए हैं। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के एसआई बिजेंद्र सिंह, एसआई चरण सिंह ने डीएसपी अजीत बैनीवाल के दिशा-निर्देशन में स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों को लेकर छापेमारी की गई। कुल 147 पेटियों में अनार, शॉट, बुलेट सहित तरह-तरह के बम मिले। सीएम फ्लाइंग के एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग ने सूचना के आधार पर दो मकानों पर छापेमारी कर भारी संख्या में बम व पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है। पेटियों में अनार, शॉट, बुलेट बम, रॉकेट सहित तरह-तरह के बम मिले हैं। निमयानुसार द्वारा पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग द्वारा स्थानीय पुलिस को लेकर ओम नगर के दो मकानों में भारी मात्रा में स्टॉक किए बम व पटाखे बरामद किए हैं। ृष्णा कालोनी निवासी सचिन ने सोमनाथ मंदिर के पास कमलेश और नरसी के मकानों को किराये पर लिया गया था। इसमें 147 पेटी बम मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story