सोनीपत: पानी के गड्ढे में मिला बच्ची का शव, युवक को हिरासत में लिया

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: पानी के गड्ढे में मिला बच्ची का शव, युवक को हिरासत में लिया


सोनीपत, 17 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

के मोहाना थाना क्षेत्र में निर्माण स्थल के पास खेत में बने पानी के गड्ढे में गुरुवार

को छह वर्षीय बच्ची का शव मिला है। परिजनों ने निर्माण स्थल पर काम करने वाले एक युवक

पर बच्ची को ले जाने और हत्या के साथ गलत काम किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने

युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस

के अनुसार बच्ची का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। परिवार पिछले करीब

दो साल से सोनीपत में अलग-अलग निर्माण स्थलों पर मजदूरी कर रहा है। फिलहाल परिवार मोहाना

थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के निर्माण स्थल पर काम कर रहा था और वहीं झुग्गी में

रह रहा था। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। बुधवार की रात में बच्ची के गायब

होने की सूचना पुलिस को मिली। तलाश के दौरान निर्माण स्थल से करीब 500 से 700 मीटर

दूर खेत में बने पानी के गड्ढे में उसका शव मिला।

परिजनों ने मौके पर मौजूद सुमित निवासी

बरसत, करनाल पर शक जताया। पुलिस के अनुसार युवक करीब तीन दिन पहले ही निर्माण स्थल

पर काम करने आया था। परिजनों का कहना है कि घटना के समय वह नशे की हालत में था। पुलिस

ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने बच्ची के हाथ-पैर तार से बंधे

होने और मुंह पानी में डूबे होने की बात कही। कपड़े नहीं होने का दावा करते हुए उन्होंने

गलत काम किए जाने की आशंका भी जताई। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

एसीपी

देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में गलत काम जैसी घटना सामने नहीं आई है। प्राथमिक

जांच में बच्ची की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आ रही है। मौत की वास्तविक

वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। सूचना

के बाद बुधवार की रात में मोहाना थाना पुलिस और गुरुवार की सुबह अन्य पुलिस टीमें मौके

पर पहुंचीं। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की

कार्रवाई करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story