रोहतक: नहर में डूबे एक बच्चे का शव बरामद, दूसरे का नहीं मिला सुराग

WhatsApp Channel Join Now

एसडीआरएफ टीम बच्चे की तलाश में जुटी, नहाने के दौरान हुआ हादसा

रोहतक, 12 जुलाई (हि.स.)। जवाहर लाल कैनाल में डूब दो भाईयों में से एक बच्चे का शव एसडीआरएफ की टीम ने नहर से बरामद कर लिया, लेकिन दूसरे भाई का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। छोटे भाई को बचाने के लिए बडे़ भाई ने पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन तेज बहाव होने के कारण दोनों भाई डूब गए थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। बोहर में किराए के मकान में रहने वाले दलीप के पुत्र नौ वर्षीय प्रदीप व 12 वर्षीय कुलदीप देर शाम को जवाहर लाल कैनाल में नहाने गए थे, इसी दौरान प्रदीप का पैर फिसल गया और वह पानी में बह गया। भाई को पानी में डूबते देखकर कुलदीप ने भी छलांग लगा दी।

पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों भाई डूब गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब एक व्यक्ति ने बच्चे को डूबते हुए देखा। मामला का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और गौताखोर बुलाए गए। इसी दौरान बच्चों के परिजन भी कैनाल पर पहुंच गए। करीब बीस घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने एक बच्चे का शव नहर से बरामद कर लिया, जबकि दूसरे का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story