राेहतक: जाेहड़ में मिला शव, परिजनाें ने जताई हत्या की आशंका
गांव खिड़वाली स्थित जोहड़ में मिला शव, 10 से लापता था अधेड़, पुलिस जांच में जुटी
रोहतक, 13 जून (हि.स.)। सदर थाना के अंतर्गत गांव खिड़वाली स्थित जोहड़ में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही तीन व्यक्तिों ने शराब पीकर झगड़ा किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को जोहड़ में फेंक दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव खिड़वाली निवासी रोहताश दस जून से घर से लातपा था।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंुची और ग्रामीणों की मद्द से शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त गांव के ही रोहताश के रुप में की। पुलिस द्वारा सूचना पाकर रोहताश के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही तीन व्यक्ति रोहताश को घर से बुलाकर ले गए थे और उन्होंने ही शराब पीकर रोहताश के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर शव को जोहड़ में फेंक दिया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
--------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

