दिल्ली नहर में कूदे उद्योगपति की पत्नी का शव मिली,उद्यमी की तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली नहर में कूदे उद्योगपति की पत्नी का शव मिली,उद्यमी की तलाश जारी


पानीपत, 18 मई (हि.स.)। पानीपत में सोमवार सुबह नहर में कूदे दंपति में से गोताखोरों ने महिला का शव तलाश लिया है। नहर में कूदने वाले उद्योगपति की तलाश अभी जारी है। उद्योगपति मुरारी लाल की पत्नी कमलेश का शव सोमवार की शाम बरामद कर लिया गया। मुरारी के भाई ने बताया कि सुबह जब मुरारी लाल के बच्चे उठे तो उन्होंने देखा कि घर में स्कूटी नहीं है। इसके बाद उन्होंने घर में मम्मी-पापा को भी नहीं देखा। तब उन दोनों की तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद सूचना मिली कि उनकी स्कूटी पानीपत में नहर किनारे खड़ी है। सूचना मिलने पर पानीपत पहुंचे मुरारी लाल के बेटे गौरव ने बताया कि मम्मी-पापा के घर से निकलने और यहां पहुंचने तक की कोई जानकारी उन्हें नहीं थी। न ही दोनों में किसी प्रकार का कोई झगड़ा था। उनका व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी नहीं थी।

गौरव सिंगला ने बताया कि उसकी बहन सुमन के ससुराल में कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। इनका बिजनेस काफी अच्छा चल रहा था। अब वजह नहीं पता चल रही कि इन्होंने ये कदम क्यों उठाया। दोनों सुबह चार बजे बिना किसी को कुछ बताए वह यहां से निकले। प्रत्यक्षदर्शियों को लगा कि वह पूजा कर रहे थे। दोनों ने चप्पल भी स्कूटी पर उतारी। सुसाइड करने वालों को इतना होश नहीं रहता। हमें ये सुसाइड नहीं लग रहा। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया- हमारे पास सुबह साढ़े सात बजे कॉल आई थी। इसके बाद वे पानीपत में नहर किनारे पहुंच गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला की डेडबॉडी आठ किलोमीटर दूर नहर से बरामद हो गई। अभी उनके पति की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story