हिसार : ऑनलाइन डेटिंग ऐप से ब्लैकमेल व लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : ऑनलाइन डेटिंग ऐप से ब्लैकमेल व लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार


तीन छीने गए मोबाइल फोन बरामद, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी

थी एक लाख की रंगदारी

हिसार, 06 अगस्त (हि.स.)। ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग और डेटिंग ऐप के जरिए लोगों

को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल, मारपीट और लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़

किया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे

से वारदात में छीने गए तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने गुरुवार काे बताया कि राजस्थान के शेरड़ा गांव निवासी काशीराम

की शिकायत पर आजाद नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक

ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग ऐप के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से बातचीत हुई, जिसने उसे

मिलने के बहाने चौधरीवास गौशाला मोड़ के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी उसे सुनसान

स्थान पर ले गया, जहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की

और उसका मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल की चाबी तथा नकदी छीन ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने

शिकायतकर्ता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और एक

लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। वारदात के बाद भी आरोपी लगातार फोन कर उसे धमकाते

रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आजाद नगर थाना के उप निरीक्षक सुभाष चंद्र के

नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों

सिवानी क्षेत्र के गांव बड़वा निवासी अभय, मांगे राम उर्फ ककर व राहुल उर्फ बच्ची को

गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में छीने गए तीन

मोबाइल फोन बरामद किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story