हिसार:तेज रफ्तार स्कॉरपियों की चपेट में आकर डिलीवरी ब्वाय की मौत, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार:तेज रफ्तार स्कॉरपियों की चपेट में आकर डिलीवरी ब्वाय की मौत, एक घायल


हिसार:तेज रफ्तार स्कॉरपियों की चपेट में आकर डिलीवरी ब्वाय की मौत, एक घायल


हिसार, 14 मई (हि.स.)। शहर के डाबड़ा चौक पुल

पर तेज रफ्तार स्कारपियो गाड़ी ने डिलीवरी देकर जा रहे दो जौमेटा राइडर में टक्कर मार

दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त स्कॉरपियो एक जौमेटो ब्वाय को काफी दूर तक घसीटते

हुए ले गई, जिससे उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार तड़के हुए

हादसे के बाद स्कार्पियो चालक ने अपनी गाड़ी रोकने की बजाय मौके से फरार

हो गया। हादसे में पटेल नगर निवासी लगभग 21 वर्षीय सचिन की मौत हो गई जबकि दूसरे मोटरसाइकिल

पर सवार आजाद नगर निवासी सुरेन्द्र को चोटें आई, जो उपचाराधीन है। वहां से गुजर रहे

लोगों ने घायल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।।

हादसे की सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक

अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी

है। पटेल नगर में रहने वाले लाल बहादुर ने बताया कि 21 साल का भांजा सचिन परिवार के

साथ पटेल नगर में रहता था। परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के गांव समरे

का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि भांजा जेमोटो में डिलीवरी देने का काम करता था।

रात को वह डाबड़ा चौक की तरफ किसी को डिलीवरी देने के लिए गया था। साथ में उसका साथी

आजाद नगर निवासी सुरेंद्र भी था। रात करीब एक बजे दोनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर

कैंप चौकी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे डाबड़ा ओवरब्रिज पर चढ़े तो पीछे से तेज रफ़्तार

से आ रही स्कार्पियो ने दोनों बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक सचिन

को 100 मीटर तक घसीटते ले गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक भी

क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक सचिन दो भाइयाें और दो बहनों में सबसे बड़ा

था। उसके पिता सरजू प्लंबर का काम करते है। सचिन कुछ समय से ही जेमोटो में काम करता

था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story