गन्नौर में भाजपा के सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
गन्नौर में भाजपा के सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर


सोनीपत, 9 अप्रैल (हि.स.)। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र की प्रजापति धर्मशाला में आयोजित

भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनसमर्थन और आगामी लक्ष्यों पर

चर्चा हुई। समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियों

और भविष्य की योजनाओं को सामने रखा।

भारतीय जनता पार्टी ने गन्नौर की प्रजापति धर्मशाला में सक्रिय

सदस्य सम्मेलन का बुधवार को आयोजन कर संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम

के मुख्य अतिथि समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि भाजपा ने 1980 में मात्र दो

सांसदों के साथ सफर शुरू किया था, और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा में भी भाजपा ने

तीसरी बार सत्ता संभाली है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में जनकल्याणकारी

योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की जा रही हैं।

भड़ाना ने कहा कि भाजपा हमेशा देश सर्वोपरि की नीति पर काम

करती है, यही कारण है कि पार्टी का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में हुए सदस्यता

अभियान के बाद भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हरियाणा भाजपा ने भी

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के नेतृत्व में 50 हजार से अधिक नए सदस्य जोड़कर कीर्तिमान

स्थापित किया है।

कार्यक्रम संयोजक और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र

कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 2047 तक विकसित भारत का सपना हर कार्यकर्ता की

प्रेरणा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की मुख्यधारा

में लाने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, वरिष्ठ नेता आजाद

सिंह नेहरा, जिला महामंत्री निशांत छौक्कर और नगर पालिका चेयरमैन अरुण त्यागी सहित

अनेक गणमान्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन भूषण हसीजा ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story