हिसार : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेते भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. आशा खेदड़

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेते भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. आशा खेदड़


भाजपा जिला कार्यालय में जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

हिसार, 25 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से पंडित दीनदयाल

उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया

गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने

उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. आशा खेदड़ ने शुक्रवार काे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन

राष्ट्रसेवा और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसे विचारों के माध्यम से देश को नई दिशा देने

का कार्य किया। उनके विचार आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य

करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सत्ता

प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रसेवा का साधन माना। उनके बताए अंत्योदय

के मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज

के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर

कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के

चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उनके जीवन,

संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने

का भी संकल्प लिया गया। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर

जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि

अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story