हिसार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा : सुभाष बराला

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा : सुभाष बराला


17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान के तहत होंगे अनेक प्रकार के कार्यक्रम

रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पौधारोपण व जनकल्याणकारी योजनाओं के होंगे

प्रचार

हिसार, 15 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में

सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से देशभर में सेवा

पखवाड़ा शुरू करेगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न सेवा, जनकल्याण और सामाजिक

सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक पहुंचेंगे।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला ने मंगलवार काे भाजपा कार्यालय में

आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन

में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में केंद्र

सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का

लाभ पहुंचाने का काम किया है।उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर,

स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जरूरतमंदों की सहायता और केंद्र सरकार

की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा

कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी

करेंगे।

सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन

की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन

राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है। सेवा

पखवाड़े के माध्यम से कार्यकर्ता सेवा भावना को और मजबूत करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़े के दौरान पूरी सक्रियता के साथ जरूरतमंद

लोगों तक पहुंचें और सेवा कार्यों को व्यापक जनभागीदारी का रूप दें। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने इस अवसर पर कहा कि 17 सितंबर से शुरू होने वाले

सेवा कार्यों को जिले में पूरी तन्मयता व निष्ठा से सफल बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी

का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता तत्पर हैं।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष

डॉ. आशा खेदड़, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, श्रीनिवास गोयल, मनदीप मलिक, पीयूष

मेहता, सरोज सिहाग, राजकुमार इंदौरा व अजय गावड़ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story