फतेहाबाद: किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है भाजपा सरकार: मांडी

फतेहाबाद: किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है भाजपा सरकार: मांडी
WhatsApp Channel Join Now
फतेहाबाद: किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है भाजपा सरकार: मांडी


भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गांव गोरखपुर में ग्राम परिक्रमा समारोह का आयोजन

फतेहाबाद, 12 फरवरी (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को गांव गोरखुपर में ग्राम परिक्रमा समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र मांडी ने शिरकत की। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराज सारण भी इस समारोह में पहुंचे। इनके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी मनदीप लाम्बा, कार्यक्रम के संयोजक भवानी सिंह, सहसंयोजक भीम लाम्बा व गांव गोरखुपर के सरपंच डा. मनदीप योगी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

ग्राम परिक्रमा समारोह को संबोधित करते हुए सुखविन्द्र मांडी ने कहा कि मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए देश भर के सभी सीमान्त किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान कर 11.27 करोड़ किसानों को सकारात्मक तौर पर प्रभावित कर उनके आय का स्तर बढ़ाया है। अब तक किसानों को 2 लाख 80 हजार करोड़ की राशि प्रदान की गई है। मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र को तेजी से बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। अन्नदाता की आय बढ़ाने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है। सुखविन्द्र मांडी ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानों के लिए घडिय़ाली आंसू बहाए हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों के साथ कैसा-कैसा विश्वासघात किया गया है, यह देश बखूबी जनता है। कांग्रेस शासन के समय कृषि के लिए कुल वार्षिक बजट 25 हजार करोड़ था, जबकि मोदी सरकार में वार्षिक कृषि बजट सवा लाख करोड़ है। कांगे्रस ने अपने 10 सालों के काल में 7 लाख करोड़ का गेहूं और धान किसानों से खरीदा था, जबकि मोदी सरकार में 18 लाख करोड़ का गेहूं और धान किसानों से खरीदा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story