हिसार : जिले के 170 शक्ति केंद्रों पर भाजपा की ‘टिफिन बैठकें’ आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : जिले के 170 शक्ति केंद्रों पर भाजपा की ‘टिफिन बैठकें’ आयोजित


कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया सहभोज, कार्यक्रमों पर की चर्चाहिसार, 21 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला हिसार के सभी 170 शक्ति केंद्रों पर मंगलवार को एक साथ ‘टिफिन बैठकों’ का आयोजन किया गया। इन बैठकों में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वक्ता एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों से भोजन का टिफिन लेकर पहुंचे और आपसी संवाद एवं सहभोज के माध्यम से संगठनात्मक एकता का परिचय दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेड़ड़ के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों को ‘टिफिन बैठकें’ का स्वरूप दिया गया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक सहभागी अपने घर से भोजन लेकर बैठक में शामिल हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता, समन्वय एवं संवाद को बढ़ावा देना रहा।जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपरा ने बताया कि भाजपा ने मंडलों के बाद अब संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई माने जाने वाले शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला हिसार के सभी 170 शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठकें आयोजित की। अर्बन मंडल के छत्रपति शिवाजी शक्ति केंद्र की बैठक शक्ति केंद्र पालक संजीव रेवड़ी के कार्यालय पर हुई मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. सुमन यादव उपस्थित रही। इसी के साथ बूथ नंबर 140, 141 व 142 के बीएलए 2 विजय कुमार, सुनील त्रिखा व हन्नी के साथ बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठकों में संबंधित शक्ति केंद्र क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित की गई। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम, बूथ समितियों के गठन, प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने तथा उसकी जानकारी सरल पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करने पर विशेष जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story