झज्जर में बेरी व डीघल मंडल भाजपा के बूथ अध्यक्षों का एकराय से हुआ चुनाव 

WhatsApp Channel Join Now
झज्जर में बेरी व डीघल मंडल भाजपा के बूथ अध्यक्षों का एकराय से हुआ चुनाव 


झज्जर, 5 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ अध्यक्षों की चुनाव की प्रकिया जारी है। इसी कड़ी में डीघल व बेरी मंडल के सक्रिय सदस्यों की बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग बेरी के विश्राम गृह में हुआ। यह बैठक जिला महामंत्री रत्न सागर, प्रदेश कार्यकारिणाी सदस्य महिला मोर्चा नीलम अहलावत, विधानसभा संयोजक राजेश आर्य की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें बेरी विधानसभा के बेरी मंडल के 68 बूथों में 52 बूथो के अध्यक्षों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ एवं डीघल मंडल के 59 बूथो में से 45 बूथों के अध्यक्षों का चुनाव निर्विरोध किया गया।

नीलम अहलावत नें सभी नवनियुक्त बूथ अध्यक्षों को शुभकामना देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी में जैसे जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष की पहचान रहती है। ऐसे ही अब संगठन में बूथ अध्यक्ष की भी पहचान होगी। पार्टी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती रही है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी जी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली भी बूथ के पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर सकते है। सब बूथ पदाधिकारियों का पूरा डाटा जिला कार्यालय से लेकर राष्ट्रीय कार्यालय में भी स्टोर हो रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी हर घर की दहलीज तक पहुँच रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हर बूथ पर बूथ इकाई बन रही है। इससे संगठन मजबूत हुआ है और ये चुनावी पर्व पूरे हरियाणा में चला हुआ है।

बूथ नं. 6 नवदीप सांगवान, 5 मेहर सिंह, 8 रोहताश, 3 अनिल, 106 सुखीराम, रविन्द्र कौशिक, 96 भूप सिंह, 98 सन्नी, 130 वजीर, 129 सुमित, 147 दरबार सिंह, 146 मोहित, 105 श्रीनिवास, 7 दिलबाग, 4 सुरेश, 123 जसबीर, 13 चतुर्भुज को मुख्य रुप से बेरी मंडल के बूथो का अध्यक्ष चुना गया एवं बूथ नं. 19 जगबीर, 20 बलजीत, 21 अशोक, 22 बलराज, 23 अंकुर, 24 शेर सिंह, 25 पवन, 26 कपूर, 28 रणबीर, 29 रमेश, 30 नरेन्द्र, 34 बुद्धराम, 38 दीपक, 39 जयपाल, 40 महेन्द्र, 42 विनोद शास्त्रीत्र 44 शीशपाल, 46 राजकुमार, 48 राम, 50 अत्तर सिं, 85 में बलवान, 154 सीमा, 155 मनोज, 156 महेश, 157 नरेन्द्र एवं 151 नम्बर बूथ पर डीघल मण्डल मे से बूथ अध्यक्ष चुने गए।

इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष सीमा दहिया, जिला सचिव, मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राम अहलावत, बेरी मण्डल अध्यक्ष अशोक शर्मा, डीघल मण्डल अध्यक्ष बुद्धराम व योगेश दुजाना सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शील भारद्वाज

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story