निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने किया संकल्प समिति का गठन

WhatsApp Channel Join Now

-निकाय मंत्री विपुल गोयल को बनाया गया संयोजक

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा ने शहरी वोटरों को साधने के लिए संकल्प टीम तैयार की है। पांच सदस्यीय संकल्प पत्र निर्माण समिति शहरी विकास के विजन को रफ्तार देने का संकल्प पत्र तैयार करेगी। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ओर से संकल्प पत्र निर्माण समिति का गठन किया गया। संकल्प पत्र निर्माण समिति शहरी विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों के आधार पर घोषणा पत्र तैयार करेगी।

समिति का चेयरमैन शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल को बनाया गया है, जबकि प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पानीपत मेयर कोमल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल, स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र को शामिल किया गया है। यह समिति शहरी निकायों से जुड़े मुद्दों जिनमें स्वच्छता, जल निकासी, यातायात प्रबंधन, डिजिटल सेवाएं और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष फोकस करेगी। बता दें कि सोनीपत-पंचकूला, अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला नगर पालिका में 10 मई को मतदान होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story