फतेहाबाद: योजनाओं का लाभ हर महिला तक पहुंचाने का काम करें: सुनीता डांगी

WhatsApp Channel Join Now
फतेहाबाद: योजनाओं का लाभ हर महिला तक पहुंचाने का काम करें: सुनीता डांगी


फतेहाबाद, 12 मई (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुनीता डांगी व केन्द्रीय टीम में शामिल एवं हरियाणा राज्य की प्रभारी नंदा डागला शुक्रवार को पहली बार फतेहाबाद पहुंचीं। भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर जिले के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मार्चा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए सुनीता डांगी व नंदा डागला ने महिलाओं को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभांवित करने के मुद्दों पर संगठनात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई हुई है। देश व प्रदेश की महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा कर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन अभी भी बहुत सी महिलाएं जानकारी के अभाव के कारण इन योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हैं। इसलिए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आगे आकर वंचित महिला पात्रों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी देनी होगी, साथ ही इन योजनाओं का लाभ दिलवाना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए गंभीरता से काम कर रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त व आत्म निर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुनीता डांगी व नंदा डागला ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने मोर्चे को बूथ स्तर तक मजबूत बनाए रखें। आने वाले चुनावों में महिला मोर्चा को पार्टी की ओर से बड़े दायित्व मिलेंगे। इसलिए अभी से मजबूती से तैयारी रखें।

हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/सुमन/संजीव

Share this story