सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत जीत पक्की: राजीव जैन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत जीत पक्की: राजीव जैन


सोनीपत, 25 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा

के मेयर उम्मीदवार राजीव जैन ने शनिवार को चुनावी सभाओं और कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस

पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हरियाणा के नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा

साफ होगा और सोनीपत में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद

और सहयोग से शहर के विकास को नई गति दी जाएगी।

राजीव

जैन ने कहा कि चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है। उन्होंने

अपने पिछले कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि लगभग नौ महीनों में पूरी निष्ठा और

मेहनत से शहर के विकास के लिए काम किया गया। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय

में स्वच्छता और सुंदरता के मामले में सोनीपत अग्रणी शहर बनेगा। उनका कहना था कि विकास

कार्य जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप जारी रहेंगे और शहर को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास

लगातार चलता रहेगा।

उन्होंने

कहा कि देश की प्रगति के लिए भाजपा ही एकमात्र दल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व

में हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दस वर्षों

के शासन में जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता

और विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा के सभी

उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

दिन

भर चले कार्यक्रमों के दौरान राजीव जैन ने कई वार्डों में भाजपा पार्षद उम्मीदवारों

के कार्यालयों का उद्घाटन किया। वार्ड 15 कच्चे क्वार्टर, वार्ड चार, वार्ड 20, वार्ड

16 और वार्ड 21 में कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या

में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इसके

अलावा उन्होंने अशोक विहार और विकास नगर गली दो में आयोजित मां भगवती जागरण में पहुंचकर

जनकल्याण की कामना की तथा मोजीराम धर्मशाला में बाबा श्याम संकीर्तन में भी भाग लिया।

विभिन्न सभाओं में पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर चुनाव में जीत का आशीर्वाद

दिया। कार्यक्रमों में कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story