प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों का छुआ: डॉ. तंवर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों का छुआ: डॉ. तंवर
WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों का छुआ: डॉ. तंवर


सिरसा संसदीय क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरान कर ग्रामीण सभाओं को किया संबोधित

फतेहाबाद, 1 अप्रैल (हि.स.)। सिरसा लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर कई सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों का छुआ है।

डॉ. अशोक तंवर ने गांव करनौली, ढाणी चानन, दरियापुर, हरिपुरा, अहलीसदर, नखाटिया, सोत्तर भट्टू, थेडी, बहबलपुर, भडौलांवाली, रत्ता टिब्बा, हिजरावां खुर्द, हिजरावां कला, दौलतपुर व खान मोहम्मद में जनसभाओं को संबोधित किया। तंवर ने चुनाव में सहयोग व समर्थन की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ठाकुर भावनी सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। जनसभाओं के दौरान भाजपा नेताओं ने 5 अप्रैल को रतिया में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की होने वाली जनसभा में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

ढाणी चानन में सरपंच राजकुमार के संयाेजन में आयोजित जनसभा में भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने कहा कि देश की जनता तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने का पूरी तरह मन बना चुकी है। देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में विकास की नई ऊंचाइयों का छुआ है। आज हमारे देश की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल नीतियों व दूरगामी सोच का परिणाम है। डॉ. तंवर ने कहा कि भाजपा ने देश की संप्रभुता व सुरक्षा के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। देश की आन-बान व शान को हमेशा सर्वोपरि रखा है।

गांव करनोली में परमवीर सिसोदिया के संयोजन में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंद्राज सिंह बूथ अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष धर्मपाल, सुखदेव सिंह, महावीर, अशोक अरोड़ा, ब्रह्म, राजपाल, ओमप्रकाश, भान सिंह, इंद्र सिंह गावड़ी, मंडल अध्यक्ष हवा सिंह, विस्तारक छिंद्रपाल, उपाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story