सोनीपत में भाजपा ने जारी किया 1200 करोड़ का विजन संकल्प पत्र

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में भाजपा ने जारी किया 1200 करोड़ का विजन संकल्प पत्र


-390 करोड़ रुपये की आधुनिक जल निकासी प्रणाली

-200 करोड़ रुपये का एकीकृत कमांड व नियंत्रण केंद्र

-190 करोड़ रुपये से पचास किलोमीटर सड़क व फुटपाथ विकास

सोनीपत, 29 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोनीपत के व्यापक विकास के लिए लगभग 1200

करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का विजन संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें शहर के

बुनियादी ढांचे, यातायात, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया

गया है।

सोनीपत

निकाय चुनाव की जंग में भारतीय जनता पार्टी विजन बुधवार को संकल्प पत्र के रुप

में प्रस्तुत किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष

मोहन लाल बड़ौली ने पंचकमल कार्यालय, पंचकूला में इसे जारी किया । संकल्प पत्र

में सोनीपत को वैश्विक स्तर का आधुनिक शहर बनाने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं

का खाका रखा गया है। इसमें शहरी विकास, सुशासन और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी

गई है।

भाजपा

सोनीपत नगर निगम के उम्मीदवार राजीव जैन बताया कि क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए जल

निकासी, सड़क, खेल, स्वास्थ्य और सौंदर्यीकरण से जुड़ी कई योजनाओं की घोषणा की गई।

शहर में लगभग 390 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जल निकासी प्रणाली बनाई जाएगी। गांव

राठधना में 90 करोड़ रुपये की लागत से 30 एमएलडी क्षमता का सीवरेज शोधन संयंत्र

तथा गांव देवडू में 20 करोड़ रुपये की लागत से नया संयंत्र स्थापित होगा। जल आपूर्ति

को मजबूत करने के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शहर

में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र बनाया जाएगा,

जिससे यातायात, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में सुधार होगा। नगर निगम क्षेत्र के सभी सेक्टरों

की लगभग 50 किलोमीटर मुख्य सड़कों, फुटपाथ, हरित पट्टियों और टाइल कार्यों पर 190 करोड़

रुपये खर्च होंगे। वहीं खेल सुविधाओं के विस्तार के तहत लगभग 80 करोड़ रुपये से बहु-स्तरीय

पार्किंग बनेगी। सेक्टर चार खेल स्टेडियम में 50 करोड़ रुपये की लागत से नई खेल

सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। गांव लहराड़ा में 20 करोड़ रुपये और ऋषि कॉलोनी में 10 करोड़

रुपये से खेल परिसर तैयार होंगे।

शहर

में 40 करोड़ रुपये की लागत से पांच सौ बीस सीट क्षमता वाला सभागार बनाया जाएगा। सेक्टर

23 में 10 करोड़ से आधुनिक औषधालय स्थापित होगा। डेन नंबर छह के सौंदर्यीकरण और खरीदारी

क्षेत्र के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टरों के पार्कों के नवीनीनीकरण

और सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

विधायक

निखिल मदान ने कहा कि यह योजनाएं शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और नागरिकों

को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं से सोनीपत में विकास

की रफ्तार तेज होगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story