हिसार : अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स कप शूटिंग में बिमला देवी छठे स्थान पर, 560/600 का स्कोर किया
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की शूटिंग कोच ने क्वालिफिकेशन राउंड में हासिल किया टॉप स्कोर
हिसार, 16 सितंबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की शूटिंग कोच बिमला देवी ने जर्मनी के सुहल में चल
रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स कप शूटिंग स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल
में छठा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजों
ने हिस्सा लिया।
इससे पहले बिमला देवी ने पुरुष एवं महिला वर्ग
के क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप स्कोर हासिल किया था। उन्होंने 560/600 का स्कोर किया।
प्रतियोगिता में जर्मनी, भारत, मलेशिया और रिपब्लिक चाइना सहित विभिन्न देशों के निशानेबाज
भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलेगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार और
कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने बिमला देवी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनके
प्रदर्शन से विश्वविद्यालय गौरवान्वित हुआ है। डीन स्पोर्ट्स प्रो. आशीष अग्रवाल और
खेल निदेशक डॉ. एस.बी. लुथरा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

