पानीपत: बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक बरामद


पानीपत, 30 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चोरी की पांच बाइकें बरामद की है। आरोपी की पहचान बत्तरा कॉलोनी निवासी हरप्रीत के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि उनकी टीम काे गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सेक्टर- 25 ट्रक युनियन के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान बत्रा कॉलोनी निवासी हरप्रीत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 23 मार्च को कोर्ट कॉम्पलैक्स की दीवार के साथ लगती गंदा नाले की पटरी से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। गहनता से पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा। उक्त बाइक चोरी की वारदातों के बारे थाना शहर व थाना चांदनी बाग में केस दर्ज है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसको नई नई बाइक चलाने का शौक है। इसी शौक के चलते उसने एक-एक कर बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह चोरी की बाइक को कुछ दिन चलाने के बाद सिवाह के नजदीक पानीपत हरिद्वार बाइपास पर एक खंडहर पड़ी बिल्डिंग में छुपाकर खड़ी कर देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story