पानीपत: बाइक चोरी के दो आरोपी बाइक सहित गिरफतार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: बाइक चोरी के दो आरोपी बाइक सहित गिरफतार


पानीपत, 25 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को मंगलवार शाम को सेक्टर 11/12 पार्क के नजदीक चोरी की एक बाइक के साथ दो युवकों को गिरफतार किया। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी विशाल व किशनपुरा निवासी अलतमास के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उनकी एक टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर मलिक पेट्रोल पंप की और से मित्तल मैगा माल की तरफ आएगे। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना पर तुरंत पार्क के नजदीक रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक स्पलेंडर बाइक पर दो युवक जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप की और से आए। पुलिस टीम ने इशारा कर बाइक को रूकवाकर युवकों को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने उक्त बाइक को मित्तल मैगा माल के पास से चोरी करना स्वीकार किया।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में शिव नगर किशनपुरा निवासी सौरभ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विकास नगर निवासी विशाल व किशनपुरा निवासी अलतमास के रूप बताई, पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की लिए उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय मेे पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story