पानीपत: तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार


पानीपत, 03 मार्च (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को एंजेल मॉल के नजदीक चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान गांव झांबा निवासी जोनी, व अशोक विहार निवासी राकेश तथा हाली कॉलोनी निवासी मोहम्मद मंजूर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मंगलवार काे बताया कि उनकी टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 11/12 में एंजेल मॉल के नजदीक घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान जोनी निवासी झांबा, राकेश निवासी अशोक विहार व मोहम्मद मंजूर निवासी हाली कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक 26 फरवरी को होटल ब्लू हेवन के पास से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में अमन निवासी रोहतक की शिकायत पर केस दर्ज है। पूछताछ में आरोपी मोहम्मद मंजूर ने दिसंबर 2023 में गोहाना रोड पर वेल्डिंग की एक दुकान के बाहर से एक अन्य स्पलेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में बुड़शाम गांव निवासी की शिकायत पर केस दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्पलेंडर बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story