सिरसा: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच दोपहिया वाहन बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच दोपहिया वाहन बरामद


सिरसा, 20 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से पांच दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशा करने का आदी है और नशा पूर्ति के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि सिरसा निवासी चिमन लाल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी स्कूटी घर के बाहर से चोरी हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने सिटी थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछतार में आरोपी ने सिरसा शहर व ऐलनाबाद थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की चार अन्य वारदातें करनी कबूल की।

पुलिस ने निशानदेही पर चोरी के पांच दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक नशा करने के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की एक अन्य घटना में आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अकसर अकेला ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि बाइक चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story