हिसार के गुरु जम्भेश्वर विवि की छात्रा नेशनल क्वालिटी ओलंपियाड में सफल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के गुरु जम्भेश्वर विवि की छात्रा नेशनल क्वालिटी ओलंपियाड में सफल


अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पूरे भारत में दूसरा

स्थान प्राप्त किया, हरियाणा में रही टॉपर

हिसार, 23 अप्रैल (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) की छात्रा

सोमा राठी ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘नेशनल क्वालिटी

ओलंपियाड’ में बड़ी सफलता हासिल

की है। सोमा ने इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त

किया है, जबकि हरियाणा राज्य में वह शीर्ष (टॉपर) पर रही हैं। इस ओलंपियाड का आयोजन

‘कंसोर्टियम ऑफ एक्रिडिटेड हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन’ (सीएएचओ) द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा और निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा

देना है।

इस गौरवशाली उपलब्धि के दौरान सोमा राठी को भारत

के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य

मिला, जिसे एचएसबी की इस छात्रा ने बड़े गर्व और जिम्मेदारी का क्षण बताया। विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने गुरुवार काे सोमा को उसकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

एचएसबी के निदेशक प्रो. संजीव कुमार ने खुशी

व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठित आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों

का स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता के प्रति ज्ञान बढ़ता है और उनके रोजगार के अवसरों में वृद्धि

होती है। उन्होंने इस दौरान सहयोगी अस्पतालों का भी आभार व्यक्त किया।

छात्रा की इस सफलता पर एचएसबी के डीन प्रो. विनोद

कुमार बिश्नोई और एमबीए हेल्थकेयर की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. वंदना सिंह ने भी सोमा

को इस जबरदस्त उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story