हिसार : मजदूरों के हकों की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा भारतीय जनता मजदूर सेल : सुमित पूनिया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मजदूरों के हकों की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा भारतीय जनता मजदूर सेल : सुमित पूनिया


हिसार : मजदूरों के हकों की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा भारतीय जनता मजदूर सेल : सुमित पूनिया


भाजपा मजदूर सैल के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित

पूनिया ने मजदूरों संग मनाया मजदूर दिवस

हिसार, 01 मई (हि.स.)। भाजपा श्रमिक संगठन के

युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित पूनिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व

में भाजपा सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए हैं। अब श्रमिकों को समान

अधिकार और सम्मान मिल रहा है और उनके हितों की रक्षा की जा रही है।

सुमित पूनिया शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर

पर विभिन्न स्थानों पर मजदूरों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री

बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों को समृद्धि का संकल्प लिया जिसे पूरा किया जा

रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन असंगठित और संगठित श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए

लंबे समय से काम कर रहा है। अब मजदूर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्नब चटर्जी के

नेतृत्व में संगठन केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिकों तक पहुंचा रहा है।

सुमित पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी ने सत्ता में आते ही सबसे पहले श्रमिकों के कल्याण के बारे में सोचा। उन्होंने

यह सुनिश्चित किया कि इस देश के श्रमिकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। श्रमिकों

की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति की जाए, यह सुनिश्चित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी ने किया है, क्योंकि वह खुद एक गरीब परिवार से आते हैं। वह गरीबों का दर्द जानते

हैं। वह जानते हैं कि एक गरीब परिवार की पृष्ठभूमि के व्यक्ति को अपने जीवन में किस

तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब चुनौतियों को देखते हुए केंद्र

सरकार ने श्रमिकों के लिए कल्याणकारी कदम उठाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत

न हो।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story