जींद : कार सवार युवकों ने दो नाबालिग सगी बहनों का किया अपहरण

WhatsApp Channel Join Now
जींद : कार सवार युवकों ने दो नाबालिग सगी बहनों का किया अपहरण


जींद, 21 अक्टूबर (हि.स.)। शहर थाना क्षेत्र से कार सवार तीन युवकों द्वारा दो नाबालिग बहनों अपहरण करने व उनके साथ अश्लील हरकत करने पर महिला थाना पुलिस ने पीडि़त लड़कियों के पिता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ अश्लील हरकत करने, अपहरण करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर थाना इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 19 अक्टूबर को उसकी 14 तथा 12 वर्षीय बेटी स्कूल में जा रही थी। मेन सड़क पर निकलते ही मोहल्ले के ही हन्नी, बादल तथा ललित ने उसकी बेटियों को गाड़ी में बैठा लिया। जिसके बाद आरोपित उसकी बेटियों को इधर-उधर गाड़ी में घुमाते रहे। इस दौरान आरोपितों ने उसकी दोनों बेटियों के साथ अश्लील हरकत भी की। लगभग चार घंटे के बाद आरोपित उसकी दोनों बेटियों को गली में छोड़ कर फरार हो गए।

आरोपितों ने घटना के बारे किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना का उस समय पता चला जब डरी-सहमी उसकी बेटियां घर पहुंची। पूछने पर दोनों ने आरोपितों की हरकत के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित हन्नी, बादल, ललित के खिलाफ अपहरण करने, अश्लील हरकत करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि पीडि़त लड़कियों के अभिभावक ने तीन युवकों पर अपहरण करने व अश्लील हरकत करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story