जींद : सरकारी स्कूल के अध्यापक ने की छात्राओं से की अश्लील हकरत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सरकारी स्कूल के अध्यापक ने की छात्राओं से की अश्लील हकरत


जींद, 22 मई (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने पर पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में दसवीं तक सरकारी स्कूल है। जिसमें ड्राइंग अध्यापक के पद पर डयूटीरत संजय छात्राओं को गलत तरीके से छूता है और उनके साथ अश्लील हरकत करता है।

आरोपित ने उसकी दो बेटियों के साथ अश्लील हरकत की। जिनकी उम्र साढ़े 12 से 15 वर्ष के बीच है। आरोपित द्वारा अश्लील हरकत करने का सिलसिला कई दिन से जारी है। गत दिवस भी आरोपित ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बारे में दोनों छात्राओं ने परिजनों को अवगत करवाया। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अध्यापक संजय के खिलाफ दस चाइल्ड प्रोटेशक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहित के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए सदर थाना की जांच अधिकारी राजेश कुमारी ने बताया कि अभिभावक द्वारा दो छात्राओं के साथ अध्यापक द्वारा अश्लील हरकत करने की शिकायत दी गई थी। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story