सिरसा: प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार


सिरसा, 05 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने मेडिकल नशे के अवैध कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को हजारों प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित जिले क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सिरसा निवासी सुखजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव खैरेकां के पास नेशनल हाईवे पर एक युवक नशीली गोलियां व कैप्सूल बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे 13 हजार 200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई।

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मामला दर्ज किया गया है। बरामद प्रतिबंधित गोलियों को ड्रग विभाग के हवाले कर दिया गया है। एसपी दीपक सहारण ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि डॉक्टर की अधिकृत पर्ची के बिना किसी को भी नशीली और आदत डालने वाली दवाएं न दी जाएं। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की दलदल से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है और मेडिकल नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिरसा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772689 Articles

Share this story