दूर होंगी विकास के रास्ते में कानूनी अड़चनें: मंत्री विपुल गोयल

WhatsApp Channel Join Now

- यमुनानगर में विकसित होगा ट्रांसपोर्ट नगर

चंडीगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा के सवाल पर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि कई बार विकास योजनाएं कानूनी उलझनों में फंस जाती हैं। जमीन नगर निगम के अधीन, लेकिन कब्जा और कोर्ट केस के चलते यहां होलिका दहन से जुड़ी जमीन में विवाद बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने 2002 से यथास्थिति के आदेश दिए हुए हैं। विपुल गोयल ने कहा कि कोर्ट के फैसले से पहले कोई ठोस कार्रवाई संभव नहीं है।

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सरकार नीति बना रही है। अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर क्षेत्र के भीतर आ गया है, जहां आबादी का घनत्व काफी अधिक है। सीएम ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है कि ट्रांसपोर्ट नगर को ऐसी उपयुक्त जगह पर विकसित किया जाए, जहां सडक़ संपर्क सहित सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं व्यापारियों को सुगमता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय विधायक का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है और जहां भी सर्वसम्मति एवं उपयुक्त स्थान मिलेगा, वहां नए ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story