फतेहाबाद :व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अग्रोहा में बने इंडस्ट्रीज जोन: बजरंग गर्ग

WhatsApp Channel Join Now
फतेहाबाद :व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अग्रोहा में बने इंडस्ट्रीज जोन: बजरंग गर्ग


फतेहाबाद, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जिले की भट्टू मण्डी में गुरूवार को वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में वैश्य समाज को संगठन को मजबूत बनाने व विस्तार करने पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज ने व्यापार व उद्योग जगत में देश का नाम विश्व स्तर पर चमकाने का काम किया है। सरकार को व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अग्रोहा में इंडस्ट्रीज जोन बनाना चाहिए। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा में टैक्सटाइल हब बनाना चाहिए। सरकार अगर अग्रोहा में इंडस्ट्रीज जोन व टैक्सटाइल हब बनती है तो अग्रोहा में करोड़ों-अरबों रुपऐ का पूंजीनिवेश करवाने की जिम्मेदारी हमारी होगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा महाराजा अग्रसेन जी की धर्म नगरी है। देश का वैश्य समाज अग्रोहा में पूंजीनिवेश करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सरकार को अग्रोहा में इंडस्ट्रीज लगाने के लिए पूरी सुविधा देनी चाहिए। अग्रोहा में उद्योग लगने से छोटे, मध्यम व्यापारी, किसान व आम जनता को लाभ मिलेगा और इसके साथ-साथ लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार को भी पहले से कहीं गुणा ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को लगने वाला 43 वां वार्षिक मेला ऐतिहासिक होगा। अग्रोहा धाम में 24 व 25 अक्टूबर को ट्रेड फेयर मेला लगेगा। अग्रोहा धाम में देश व प्रदेश भर से लोग भारी संख्या में भाग लेंगे। मेले में आने वाले भक्तों के लिए हर प्रकार की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है। मुख्य स्टेज कार्यक्रम 12 से 3 बजे तक होगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल भट्टू प्रधान प्रमोद गोयल को अग्रोहा धाम का मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर अग्रवाल सभा प्रधान ब्रहमानन्द गोयल, सरपंच आशु गोयल, जिला पार्षद पूजा भाल सिंह, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन संजय सिंगला, ब्रहामण सभा उपप्रधान योगराज शर्मा, प्रमुख समाज सेवी सतीश गोयल, नरेश सिंगला, पूर्व सरपंच सजन कुमार मास्टर, सुभाष गर्ग, राजेश बंसल, प्रदेश सचिव निरजन गोयल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story