हांसी : हिंदू देवी देवी-देवताओं पर टिप्पणी से भड़का बजरंग दल

WhatsApp Channel Join Now

चानौत धरने के वायरल वीडियो पर विवाद, एसपी से

शिकायत करेगा बजरंग दल

हांसी, 11 जुलाई (हि.स.)। क्षेत्र के गांव चानौत

में पिछले 57 दिनों से पानी की मांग पर चल रहे धरने के बीच अब एक नया विवाद सामने आया

है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति मंच से हिंदू देवी-देवताओं

और धार्मिक परंपराओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने

के बाद बजरंग दल ने शनिवार काे कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने का निर्णय लिया

है।

वायरल वीडियो में वक्ता धरने पर बैठी महिलाओं

को संबोधित करते हुए कथित रूप से कहता है कि लोगों का सब कुछ धोक-पूजा में चला गया

है। वह हनुमान, भगवान शिव, गोगामेड़ी सहित विभिन्न देवी-देवताओं का उल्लेख करते हुए

तंज कसता दिखाई देता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस दिन का है। वीडियो

में धरना समिति के कुछ सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में वक्ता धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाते

हुए चौदस, पूर्णिमा, अमावस्या, गोगामेड़ी, खाटू श्याम, काली माता, नवरात्र और हनुमान

सहित विभिन्न आस्थाओं को पाखंड बताता है। साथ ही लोगों से इन धार्मिक परंपराओं को छोड़कर

अपने संगठन से जुड़ने की अपील करता है। वीडियो में वह स्वयं को पगड़ी संभाल जट्टा संगठन,

हांसी ब्लॉक का प्रधान बताता है।

इस मामले पर बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण

गुर्जर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें यह वीडियो संगठन के एक सदस्य के माध्यम

से प्राप्त हुआ है। उनका आरोप है कि वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर धार्मिक

भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर

संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। ।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story