सोनीपत: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में बड़ौली ने प्रदेश की सुख-समृद्धि मांगी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में बड़ौली ने प्रदेश की सुख-समृद्धि मांगी


सोनीपत, 21 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने परिवार सहित आंध्र प्रदेश स्थित मल्लिकार्जुन

ज्योतिर्लिंग में दर्शन कर शनिवार को प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने

भगवान शिव से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और उन्नति की प्रार्थना की।

मल्लिकार्जुन

ज्योतिर्लिंग देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख स्थान रखता है। यह तीर्थ आंध्र प्रदेश

के श्रीशैल पर्वत पर स्थित है और शिव-शक्ति की आराधना का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता

है। धार्मिक मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति, मनोकामना

सिद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह स्थान

शिव और माता पार्वती के दिव्य निवास से जुड़ा है, इसलिए इसे विशेष आस्था का केंद्र माना

जाता है।

दर्शन

के उपरांत बड़ौली ने कहा कि ज्योतिर्लिंग की महिमा अनंत है और यहां आकर आत्मिक शांति

का अनुभव होता है। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना

की। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story