हिसार : डॉ. बिजेंद्र कौशिक प्रिंट शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : डॉ. बिजेंद्र कौशिक प्रिंट शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित


हिसार, 01 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर

डॉ. बिजेंद्र कौशिक को प्रिंट शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित

‘प्रिंट एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हाल ही में जयपुर में

आयोजित नेशनल प्रिंट एक्सपो इंडिया के दौरान प्रदान किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ वंदना

गुप्ता के साथ डॉ बिजेंद्र कौशिक बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम

बिश्नोई से मिले। कुलपति प्रो नरसी राम बिश्नोई ने डाॅ. बिजेन्द्र कौशिक को इस उपलब्धि

के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी डाॅ. बिजेन्द्र

कौशिक को बधाई दी।

इस भव्य समारोह का आयोजन प्रिंटर्स क्लब एक्सपो,

राजस्थान ऑफसेट प्रेस एसोसिएशन (आरओपीए), फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री

(एफओआरटीआई) के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर के एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में किया

गया। इस समारोह में देशभर से प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों

और पेशेवरों ने भाग लिया। इस मंच पर डॉ. कौशिक को उनके समर्पण, नवाचार और प्रिंट शिक्षा

के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. बिजेंद्र कौशिक ने प्रिंट शिक्षा को सशक्त

बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट काउंसलिंग

प्रदान करते हुए उन्हें उनके करियर के सही मार्गदर्शन में सहायता की है। उनके मार्गदर्शन

में अनेक विद्यार्थी देश की प्रतिष्ठित प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग कंपनियों में सफलतापूर्वक

कार्यरत हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story