नूंह में अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नूंह में अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार


नूंह, 06 जुलाई (हि.स.)। नूंह जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान निवासी तिगांव, थाना पुनहाना जिला नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि इस अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान अरमान निवासी तिगांव के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा तथा एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर झिरका में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Share this story