सोनीपत: ऑडी गाड़ी से शीशा तोड़कर लाखों का सामान चोरी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: ऑडी गाड़ी से शीशा तोड़कर लाखों का सामान चोरी


सोनीपत, 24 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत

जिले के मुरथल स्थित जीटी रोड पर होटलों और ढाबों के बाहर वाहनों को निशाना बनाने वाला

गिरोह फिर सक्रिय दिखाई दे रहा है।

नोएडा के एक कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़कर

करीब एक लाख 17 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पूरी वारदात होटल परिसर में

लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा

के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी निवासी हेमंत गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में

बताया कि 23 जुलाई की सुबह वह अपनी ऑडी कार से करनाल जा रहे थे। रास्ते में मुरथल स्थित

बीकानेर होटल पर नाश्ता करने के लिए कार पार्किंग में खड़ी कर होटल के अंदर चले गए।

कुछ मिनट बाद लौटे तो चालक सीट के पीछे वाली खिड़की का शीशा टूटा मिला।

कार

की जांच करने पर उसमें रखा बैग गायब था। बैग में एस जेनबुक-14 लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर,

पावर बैंक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, करीब 15 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेजों

वाली डायरी रखी थी। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब एक लाख 17 हजार रुपये बताई गई

है।

सीसीटीवी

फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल पर होटल के बाहर आते दिखाई देते हैं। इनमें से एक युवक

उतरकर कुछ ही सेकंड में कार का शीशा तोड़ता है, बैग निकालता है और साथी के साथ मौके

से फरार हो जाता है। मुरथल क्षेत्र में होटलों और ढाबों के बाहर वाहनों से चोरी की

यह लगातार दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भी वाहन में पंक्चर होने का झांसा देकर चोरी

की वारदात सामने आ चुकी है। ऐसे में यात्रियों को वाहन में कीमती सामान छोड़ने से बचने

की सलाह दी जा रही है।

मुरथल

थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी

फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story