हिसार : हरियाणवी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमें उपस्थित जन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : हरियाणवी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमें उपस्थित जन


हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित

महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के हुआ सीधा प्रसारण

हिसार, 01 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को गुरु गोरखनाथ

राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय हीरक जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम

में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी गौरव गाथा का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर हरियाणवी कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के

दौरान कुरुक्षेत्र से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के संदेश का सीधा

प्रसारण किया गया, इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं

दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि हरियाणा

दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने और भविष्य

में इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा

की लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजकर अगली

पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों एवं युवाओं

को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली

परम्पराओं से जुडऩे का अवसर प्रदान करते हैं।

इस मौके प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर

महेंद्र ने हरियाणा के गठन से पूर्व तथा गठन के बाद की ऐतिहासिक यात्रा पर विस्तार

से प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग

के कलाकारों ने हरियाणा वंदना, जय-जय वीर भूमि हरियाणा तथा वंदे मातरम राष्ट्रगीत की

मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रसिद्ध कलाकार अंकित शर्मा और शिक्षा विभाग की टीमों ने

मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वेद प्रकाश

बेनीवाल, डीईटीसी तरुणा लांबा, उच्चतर शिक्षा विभाग से कमलेश दुहन सहित संबंधित विभागों

के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story