हिसार : डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी का नाम बदलना विचारधारा पर हमला : बृज लाल बहबलपुरिया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी का नाम बदलना विचारधारा पर हमला : बृज लाल बहबलपुरिया


हिसार, 13 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृज लाल बहबलपुरिया

ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर संचालित लाइब्रेरी का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने के निर्णय की कड़ी निंदा की है। उन्होंने

कहा कि यह केवल एक नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि संविधान निर्माता और सामाजिक समानता

के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को कमतर आंकने का प्रयास है।

बृज लाल बहबलपुरिया ने शनिवार काे कहा कि डॉ. अंबेडकर का नाम देश के करोड़ों वंचित, शोषित

और पिछड़े वर्गों के आत्मसम्मान से जुड़ा हुआ है। वर्षों से उनके नाम से पहचानी जाने

वाली लाइब्रेरी का नाम बदलना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला निर्णय है। सरकार

को इस प्रकार के फैसले लेने से पहले जनता की भावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों का सम्मान

करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी देश के सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री

रहे हैं और उनका सम्मान अपनी जगह है, लेकिन किसी महान व्यक्तित्व का सम्मान करने के

लिए दूसरे महापुरुष की पहचान मिटाना उचित नहीं कहा जा सकता। यदि सरकार वास्तव में अटल

जी के प्रति श्रद्धा रखती है तो उनके नाम पर नई संस्थाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की

शुरुआत करे।

बृज लाल बहबलपुरिया ने मांग की कि डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी का मूल नाम

तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए तथा भविष्य में ऐसे निर्णय लेने से पहले संबंधित पक्षों

और स्थानीय जनता की राय अवश्य ली जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story