एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाडिय़ों का महत्वपूर्ण योगदान

WhatsApp Channel Join Now

भारत के 21 स्वर्ण पदकों में से हरियाणा के खिलाडिय़ों का 14 स्वर्ण पदकों में योगदान

चंडीगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय दल ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत की इस शानदार उपलब्धि में हरियाणा के खिलाडिय़ों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारतीय दल द्वारा जीते गए 21 स्वर्ण पदकों में से 14 स्वर्ण पदकों में हरियाणा के खिलाडिय़ों की हिस्सेदारी रही।

हरियाणा के खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों का प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा और सामर्थ्य को दर्शाता है। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मजबूत खेल संस्कृति और खेल प्रतिभा का परिचय दिया है।

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम उपलब्धि में हरियाणा के खिलाडिय़ों की विशेष भूमिका रही। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया। इनमें 5 खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में, जबकि 9 खिलाडिय़ों ने टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

हरियाणा की महिला खिलाडिय़ों ने भी देश की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश की दो महिला खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते, जबकि 6 महिला खिलाडिय़ों ने टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

हरियाणा के खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदकों के साथ-साथ रजत और कांस्य पदकों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश के 4 खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में, जबकि 5 खिलाडिय़ों ने टीम स्पर्धाओं में रजत पदक जीते। इसी प्रकार, प्रदेश के 8 खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते, जबकि एक टीम स्पर्धा में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक जीतकर देश की पदक संख्या में योगदान दिया।

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने कुल 32 पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया। व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन ने हरियाणा की समृद्ध खेल परंपरा और प्रदेश में विकसित हो रही खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story