हिसार की समस्याओं पर रेल मंत्री से मिले कुलदीप बिश्नोई

WhatsApp Channel Join Now
हिसार की समस्याओं पर रेल मंत्री से मिले कुलदीप बिश्नोई


रेलवे की दीवार में रास्ता खोलने और फुटओवर ब्रिज

बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई

हिसार, 09 अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता

एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई के साथ केंद्रीय रेल

मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर आदमपुर के जवाहर नगर में रेलवे विभाग द्वारा

बनाई गई दीवार के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में हो रही गंभीर परेशानियों से

अवगत करवाया। इस दौरान समस्या के समाधान को लेकर रेल मंत्री के साथ अत्यंत सकारात्मक

एवं सार्थक बातचीत हुई।

कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार काे रेल मंत्री के समक्ष मांग रखी

कि जवाहर नगर में रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई दीवार में कम से कम तीन-चार फुट का रास्ता

खोला जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को आवागमन में राहत मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने

जवाहर नगर तक फुटओवर ब्रिज का निर्माण करवाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई, जिससे क्षेत्र

के लोगों को रेलवे स्टेशन तक आने-जाने में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि रेलवे की

दीवार के कारण एक ओर लोगों के मकान हैं, जबकि दूसरी ओर दुकानें, स्कूल, कॉलेज, आईटीआई

सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। ऐसे में स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों

और आमजन को आवागमन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का स्थायी

एवं व्यावहारिक समाधान किया जाना बेहद जरूरी है।

कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान की दिशा

में सकारात्मक एवं ठोस आश्वासन दिया। बातचीत से उन्हें काफी उत्साहजनक संकेत मिले हैं

और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही जवाहर नगर के निवासियों को इस समस्या से राहत दिलाने

की दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर हमारे लिए केवल

एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि हमारा अपना परिवार है। यहां के प्रत्येक निवासी की

परेशानी हमारी अपनी परेशानी है। अपने परिवार समान साथियों को राहत दिलाना और उनकी समस्याओं

का समाधान करवाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से

सुनने और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

का से आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story