हिसार : कार्यकारी अभियंता ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : कार्यकारी अभियंता ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन


बातचीत के बाद यूनियन ने धरना किया स्थगित

हिसार, 20 मार्च (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ

से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की पब्लिक हेल्थ

ब्रांच हिसार द्वारा फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग पर कार्यकारी

अभियंता, मंडल नंबर 3 के मॉडल टाऊन स्थित कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को सातवें दिन

भी सांकेतिक धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान अशोक

कुमार ने की तथा संचालन ब्रांच सचिव राकेश शर्मा ने किया।

ब्रांच सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि धरना के

दौरान कार्यकारी अभियंता ने यूनियन शिष्टमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत में

यूनियन शिष्टमंडल ने फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया।

कार्यकारी अभियंता ने इंसुलेटेड शूज, बकाया वेतन

के भुगतान व साबुन तेल पर सहित कई अन्य मांगों का 24 मार्च तक समाधान करने का आश्वासन

दिया। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अभियंता के आश्वासन पर यूनियन ने 25 मार्च तक धरना

स्थगित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि 25 मार्च तक समस्याओं का समाधान नहीं

किया गया तो 26 मार्च से पुनः धरना शुरू कर दिया जाएगा। धरने के समर्थन में जिला चेयरमैन

नरेश गौतम, जिला प्रधान ओमप्रकाश व सचिव दीपक मेहरा सहित हांसी ब्रांच व बरवाला ब्रांच,

इरिगेशन ब्रांच आदमपुर इरिगेशन हिसार ब्रांच व बीएंडआर ब्रांच हिसार, यूनियन के जिला

पदाधिकारी तथा सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story